भोगांव थाना क्षेत्र के अहिरवार रामनगर निवासी आशु पुत्र चंद्रपाल की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टर के द्वारा मृतक आशु के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।