बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के बिधूना रोड पर ई-रिक्शा पलटने से 6 सवारियां घायल, स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
अछल्दा। बिधूना मार्ग के शाला बंबा पुलिया पर सोमवार को सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो घायलों को गंभीर हालत में बिधूना भेजा गया है। बताया गया है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक ई-रिक्शा छह सवारी लेकर भरथना से रुरुगंज होकर औरैया जा रहा था।