उज्जैन शहर: गढ़कालिका के पास ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा, महिला व बच्चों को चोटें आईं, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
सोमवार सुबह गढ़कालिका माता मंदिर के समीप श्रद्धालुओं से भरा ई रिक्शा पलटी खा गया। दुर्घटना में एक यात्री को चोट लगी है। अन्य यात्रियों ने बताया कि रिक्शा चालक ने वाहन में 9 लोगों को भर रखा था और तेज गति से दौड़ा रहा था। घटना के बाद रिक्शा चालक भाग निकला।घायलों को चरक अस्पताल में उपचार दिया गया।भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े 9 बजे कि है।