पन्ना: लापरवाह ड्राइवर से बड़ा हादसा: बिजली के तारों की चपेट में आए बाराती, कई गंभीर
Panna, Panna | May 10, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में खुशियां मातम में बदल गईं। यहाँ बारातियों से भरी एक बस हाई टेंशन तारों की चपेट में आ गई, जिसमें बस की छत पर सवार कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि चालक नशे में था और लोगों के चिल्लाने के बावजूद उसने बस नहीं रोकी। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।"