Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर एसबीआई लाइफ ने वित्तीय सुरक्षा का दिया संदेश रिपोर्टर अरबाज खान स्थान रामनगर उत्तराखंड रामनगर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान जीवन बीमा, वित्तीय सुरक्षा एवं भविष्य की आर्थिक योजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई लाइफ की टीम ने बचत, जीवन सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट प्लानिंग तथा परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने बताया कि समय पर किया गया वित्तीय नियोजन व्यक्ति और उसके परिवार को भविष्य की अनिश्चित परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे सम्मानित पेशेवरों को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौजूद डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने एसबीआई लाइफ की योजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने सभी डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके समर्पण, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर सौमिक जायसवाल एवं लाइफ मित्र प्रणय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Ramnagar, Nainital | Jul 1, 2026

MORE NEWS

डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर एसबीआई लाइफ ने वित्तीय सुरक्षा का दिया संदेश रिपोर्टर अरबाज खान स्थान रामनगर उत्तराखंड रामनगर, 1 जुलाई। डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ओर से चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान जीवन बीमा, वित्तीय सुरक्षा एवं भविष्य की आर्थिक योजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई लाइफ की टीम ने बचत, जीवन सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट प्लानिंग तथा परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने वाली योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने बताया कि समय पर किया गया वित्तीय नियोजन व्यक्ति और उसके परिवार को भविष्य की अनिश्चित परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देते हैं। ऐसे सम्मानित पेशेवरों को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौजूद डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने एसबीआई लाइफ की योजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने सभी डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके समर्पण, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर सौमिक जायसवाल एवं लाइफ मित्र प्रणय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। - Ramnagar News