छतरपुर नगर: एसपी ऑफिस पहुंचा युवक, पुलिसकर्मी पर धमकी और टेंट व्यवसाय में दखल के लगाए आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग।
छतरपुर में सौर पहाड़ी वार्ड क्रमांक-2 निवासी जयराम अहिरवार ने आज 30 जून दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने हरिजन थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी जग प्रसाद अहिरवार पर पारिवारिक मामले में दखलअंदाजी, कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।