ब्यावरा: ब्यावरा के कोर्ट परिसर में छत से गिरा प्लास्टर बड़ा हादसा टला
ब्यावरा शहर के कोर्ट परिसर में पुराने कोर्ट भवन के अंदर शुक्रवार को अचानक दोपहर 1:00 बजे करीब छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे बड़ा हादसा होते टल गया। प्लास्टर करने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय वहां पर कोई भी वकील कर्मचारी पक्षकार मौजूद नहीं था।