सीतामऊ: लदुना में गैस टंकी फटने से चार घायल, जिला अस्पताल में एसी खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती
मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र के लदुना गांव में 15 मई रात करीब साढ़े 9 बजे गैस टंकी बदलने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में जगदीश राठौर, प्रीति, राधाबाई सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन बर्न वार्ड में एसी बंद होने के कारण परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए,