देहरादून के मियांवाला क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान एक परिवार के पास कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और कथित रूप से दबाव बनाने का मामला सामने आने के बाद देहरादून मुस्लिम सेवा संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के कार्यालय पहुंचे और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।