बांधवगढ़: पोषण माह अंतर्गत द्वितीय सप्ताह में वार्ड क्रमांक-9 जमुनिया में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उमरिया नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 9 जमुनिया में पोषण माह में अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण के थीम पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान वार्ड की महिलाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।