बिहार: शीतला मंदिर हादसे के दूसरे दिन पूजा अर्चना शुरू, मंदिर में एक भी पुजारी मौजूद नहीं
Bihar, Nalanda | Apr 1, 2026 बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई घटना में आठ लोगों की मौत के बाद बुधवार की सुबह 8:00 बजे फिर से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है ।मंदिर परिसर में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं और मां शीतला की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में कोई भी पुजारी मौजूद नहीं है, जो भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं वह स्वयं पूजा करने में