अकबरपुर: अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी सिठमरा शिव बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक गोविंद पाल पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष, कोकतापुर, अमौली ठकुरान का रहने वाला है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।