सिरोही: ब्यावर फोरलेन पर तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर पलटा, डिवाइडर पर चढ़ने से यातायात बाधित, ड्राइवर और हेल्पर घायल
ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर पालड़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। कंटेनर ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, कंटेनर कांडला पोर्ट से प्लास्टिक के दाने भरकर सिरोही होते हुए पाली की ओर जा रहा था।