दबंगई के आगे सिस्टम लाचार! रीवा में सरकारी हैंडपंप में डाले पत्थर, पानी के लिए तरस रही विधवा रीवा के लालगाव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रसूख और दबंगई के नशे में चूर कुछ लोगों ने एक असहाय विधवा महिला को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा दिया है। दबंगों ने न केवल सरकारी हैंडपंप को पत्थरों से पाटकर नष्ट कर दिया, बल्कि पुलिस की मौजूदगी