गोरखपुर: गोरखपुर एडीजी जोन डॉ के.एस. प्रताप को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोरखपुर एडीजी जोन डॉक्टर के.एस प्रताप को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।हालांकि वह सम्मान लेने दिल्ली नहीं जा सके। उनका राष्ट्रपति पदक उन्हें एडीजी जोन कार्यालय में सौंपा जाएगा। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने की सूचना मिलने के बाद एडीजी जोन कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों व अन्य लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लग रहा।