गोरखपुर: देवरिया रोड पर 500 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर स्कूली बच्चे सड़क पर निकले, 2 किलोमीटर लंबी यात्रा देखने लोगों की लगी भीड़
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ सड़क पर यात्रा निकाली। इस दौरान गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला भी मौजूद रहे। इस अनोखे तिरंगे को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जुट गई। यह यात्रा 2 किलोमीटर लंबी थी जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।