गोरखपुर: गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न पुलिस के आलाधिकारियों के कार्यालय व थानों और चौकियों पर हुआ ध्वजारोहण
पूरे जिले में आज गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय व थानों और चौकियों पर सुबह ध्वजारोहण किया गया। एडीजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी द्वारा थानों व चौकियों पर झंडा फहराकर सलामी दी गई। भीषण ठंड के बीच पुलिसकर्मियों का जोश देखने लायक था।