महागामा थाना, जिला गोड्डा (झारखंड)
सोशल मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गुमशुदा बच्ची को परिजनों से मिलाया गया
आज दिनांक 21.10.2026 को लगभग 18:40 बजे महागामा अनुमंडल गेट के पास लगभग 3 वर्ष की एक बच्ची मिली, जो अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ थी। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपने गाँव का नाम भंडारीडीह तथा अपने पिता का नाम कबूतर राय बताया।
बाद में बच्ची की पहचान रिया कुमारी, उम्र लगभग 3 वर्ष, पिता कामेश्वर राय, ग्राम भंडारीडीह, थाना सनोखर, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने दादा योगेंद्र राय के साथ मेला देखने आई थी। इसी दौरान वह अपने दादा से बिछड़ गई थी।
महागामा थाना द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए सूचना प्रसारित की गई। इस कार्य में सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के संयुक्त प्रयासों से बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया।
महागामा थाना सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना को अधिक से अधिक साझा करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, सोशल मीडिया संचालकों और स्थानीय नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। आप सभी के सहयोग से एक छोटी बच्ची अपने परिवार से पुनः मिल सकी।
महागामा थाना, जिला गोड्डा (झारखंड)
जनसहयोग से सुरक्षा, पुलिस-जनता का विश्वास।
#गोड्डा #Mahagama #Lalmatia
Boarijor, Godda | Oct 21, 2026