कानपुर: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने दक्षिण जोन के मतदान केंद्रों का किया भ्रमण
लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस एक्शन मोड में दिखी। आगामी लोकसभा_चुनाव_2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार द्वारा थाना प्रभारी गुजैनी, बर्रा व किदवई नगर व स्थानीय पुलिस बल के साथ दक्षिण जोन के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया गया और उसे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।