गोड्डा: कसियातरी गांव में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में हुई मौत
Godda, Godda | Apr 3, 2026 बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि पथरगामा थाना क्षेत्र के कसियातरी गाँव में निर्मल कुमार मरांडी(31) ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घरवालों के द्वारा उसे सीएचसी ले जाया गया जहाँ से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित का इलाज गुरुवार दिनभर आईसीयू वार्ड में चला लेकिन शाम में उसकी मौत हो गयी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने आवेदन दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर गए।