डोमचांच: नशा मुक्ति अभियान के तहत डोमचांच के स्कूलों में छात्रों को किया गया जागरूक
जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार एवं पुअनि रवि प्रकाश पंडित ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, डगरनवा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान मंगलवार को 9:30 बजे चलाया।