लहरपुर: लहरपुर में आग लगने से 11 घर जलकर हुए राख, नकदी, अनाज सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया
खपूरा निवासी बराती के छप्पर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के 11 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे परंतु आग इतनी विकराल थी कि सारे प्रयास असफल हो गए उसके उपरांत ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।