ईसागढ़: रामगढ़ चक्क में 45 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ चक्क निवासी रामवति बाई उम्र 45 वर्ष ने रविवार को शाम लगभग 7 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे रंजिश के चलते गांव के ही मनोज जाट, इंद्रपाल और बंटी जाट ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, महिला की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।