राजगढ़: राजगढ़ जिला मुख्यालय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित आरोह समर कैंप का हुआ समापन
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आरोह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था। जिसका गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शर्मिला डाबर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।