कटनी ग्रामीण: परोहा पिपरिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा सवेरा समिति का अनूठा अभियान : “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत हुआ वृक्षारोपण
परोहा पिपरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा सवेरा समिति द्वारा ग्राम परोहा पिपरिया के नव निर्मित सामुदायिक भवन प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृ सम्मान के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था