पत्थलगांव: गाज गिरने से 27 मवेशियों की मौत, दो महिलाएं झुलसीं
जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र के ग्राम अमड़ीहा और पुरानबंध में शनिवार को तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 27 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार बारिश से बचने के लिए महिलाएं और मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिर गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित पशुपालकों को