कटिहार: SP शिखर चौधरी ने समाहरणालय में जनशिकायत निवारण कार्यक्रम में लोगों से की मुलाकात, 20 मामलों की हुई सुनवाई
समाहरणालय में SP शिखर चौधरी जनशिकायत निवारण सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हुए । यह मामला दिन के तीन बजे का है। इस मौके पर बीस फरियादियों के मामलों पर सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एसएचओ को भेज निर्देश दिया कि आवेदनों पर क्या कार्रवाई की गयी इससे उनके कार्यालय को भी अवगत कराएं। इस मौके पर कई अन्य मौजूद रहे ।