शादी का झांसा देकर विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का लालच हो या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना... दोनों ही मामलों में साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने में सफल हो गए थे। लेकिन इस बार ठगों की चाल ज्यादा देर नहीं चली। ठगी के शिकार लोगों के 74 हजार 956 रुपए वापस दिलाकर ठगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।