गुना नगर: 16 फरवरी को गुना जिले में बंद होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को सूचना दी
राष्ट्रव्यापी आव्हान पर, 16 फरवरी को गुना जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, और मिनी कार्यकर्ता ने यह निर्णय लिया है, जिसकी सूचना गुना कलेक्टर और महिला बाल विकास विभाग को लिखित रूप में दी गई है।