बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस, निकाली तिरंगा यात्रा
Barmer, Barmer | Aug 9, 2024 बाड़मेर में शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल की ओर से अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया । 9 अगस्त को महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की वर्षगांठ के उपलक्ष में कांग्रेस के सेवादल द्वारा शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी और महावीर टाउन हॉल तक निकाली गई।