कानपुर: तेज आंधी और बारिश के कारण केस्को को हुआ ₹1.6 करोड़ का नुकसान, 24 घंटे बाद भी 3 लाख लोग बिजली सप्लाई से वंचित
शनिवार शाम को हुई आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते केस्को को करीब 1.6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। साथ ही 24घंटे बाद भी लगभग 3लाख लोग बिजली की सप्लाई से वंचित रहे। रविवार सोमवार रात 2 बजे तक विभिन्न फीडरों पर मरम्मत का काम जारी रहा।