इटावा: सिविल लाइन क्षेत्र के पटेल नगर में रास्ते से निकलने को लेकर किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर घायल
Etawah, Etawah | Nov 9, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर गांव में रविवार की दोपहर करीब 12:00 खेत पर बकरी चराने जा रहे किसान पर रास्ते से निकलने को लेकर दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायल व्यक्ति 34 वर्षीय सुरेश पुत्र मोहर सिंह राजपूत निवासी पटेल नगर है।