झांसी: झांसी में इंडिया गठबंधन ने मनाया होली मिलन समारोह,प्रत्याशी ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से तैयारी हेतु भरी हुंकार
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2024 लोकसभा चुनाव में हर पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए मैदान में कड़ी मेहनत कर रहे हैं | झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने होली मिलन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर मजबूती के साथ तैयारी करने हेतु निर्देशित किया है |