महाराजगंज: बछरावां में ड्राइवर केबिन से लटक रहे हाथ से टकराया अज्ञात वाहन, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल
18 जून बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे के आसपास एक पिकअप चालक को अपने केबन से हाथ बाहर निकलना भारी पड़ गया।जब बगल से निकल रहे अज्ञात बहन ने उसके हाथ मे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर जोरदार होने के चलते हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आसपास के लोगों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।