वाड्रफनगर बुधवार जिले के ग्राम पंचायत डिंडो में कोदो भात का सेवन करने से एक ही परिवार के नौ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना मंगलवार सुबह की है, जब भोजन करने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने और अस्वस्थता महसूस होने लगी। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिंडो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।