गुना नगर: स्वास्थ्य विभाग गुना ने पेंशनर पार्क में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए लगाया निशुल्क बीपी और डायबिटीज शिविर
गुना के पेंशनर पार्क में स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय विभागों के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए निशुल्क बीपी और डायबिटीज शिविर लगाया। शिविर में पूर्व सीएमएचओ रामवीर सिंह रघुवंशी एवं पेंशनर संघ के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया, 26 पेंशनरों की चिकित्सकों ने जांच कर स्वास्थ्य सलाह दी, दवाइयां दी। जिले के पेंशनर शिविर में शामिल हुए।