गुना नगर: बजरंगगढ़ रोड पर भुल्लनपुरा में ओझा समाज का हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, 24 जोड़ों के विवाह कराए गए संपन्न
गुना में बजरंगगढ़ रोड पर भुल्लनपुरा में 28 अप्रैल रविवार को ओझा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। संयोजक नन्नूलाल ओझा ने बताया, कलश यात्रा के साथ शुरू हुए विवाह सम्मेलन में समाज के 24 जोड़ों के विवाह समाज के समक्ष विधि विधान से पूजन कार्य संपन्न कराए गए। बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मेलन में शामिल हुए।