कहरा: सपटियाही के पास फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, वीडियो आया सामने
Kahara, Saharsa | Jun 29, 2025 खबर सहरसा से है, जहाँ देर रात एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। मामला सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही के समीप का है, जहाँ एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई।