शाम के छह बजे सायरन जैसे ही बजा बैसे पूरी पुलिस लाइन समेत आसपास के लोगों ने घरों, दुकानों आदि की लाइटें बंद कर दीं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। यह ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने व दुश्मन के रडार से बचने के लिए एक अभ्यास के तौर पर कराई गई थी।