कादीपुर: मुड़हा गांव में साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला युवती का शव, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़हा गांव में एक युवती ने सुबह लगभग 8:30 बजे साड़ी के सहारे से फांसी लगा ली,जहां पर इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजनों ने घर पर पहुंचकर इसकी सूचना स्थानी थाने पुलिस को दी ,सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मृतका के शव को अपनी कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के लिए ,भेज दिया