विगत दिनों धमतरी में जिला कांग्रेस द्वारा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित न किए जाने पर प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन को कांग्रेस का ढोंग बताते हुए भाजपा नेता कविंद्र जैन ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस कभी जी राम जी को लेकर तो कभी गांधी जी की पुण्य तिथि को शुष्क दिवस घोषित करने को लेकर व्यर्थ का विरोध प्रदर्शन कर अखबारों की सुर्खियां पाना चाहती है।