एटा: अलीगंज रोड मंडी समिति समीप वन विभाग के जंगल में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी
Etah, Etah | May 20, 2026 एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के समीप वन विभाग के जंगल में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।