राहे: होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डोरंडा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
Rahe, Ranchi | Mar 23, 2024 डोरंडा थाना में थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में होली को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर अगजा के समय विशेष सतर्कता कैसे बरती जाए उस पर भी चर्चा की गई। वहीं होली के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। थाना प्रभारी ने बैठक में पहुंचे सभी लोगों को आपसी भाईचारगी के साथ पर्व को मनाने की बात कही