बिसौली: बिसौली नगर के आंवला रोड पर नकटा बाग के पास कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Bisauli, Budaun | Jun 26, 2026 बिसौली नगर में आंवला रोड स्थित नकटा बाग के पास शुक्रवार को 4 बजे करीब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, कमल सिंह पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम जरारा, बिसौली से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नकटा बाग के पास एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार कमल सिंह हुए घायल।