मंझनपुर: कौशांबी में 28689 नौनिहालों को कुपोषण, 11 हजार अतिकुपोषित, 1775 आंगनबाड़ी केंद्र में 1,65,335 बच्चे रजिस्टर्ड
कौशांबी में कुपोषण को खत्म करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर दम तोड़ रही हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद 28 हजार से अधिक बच्चे कुपोषण की जंग लड़ रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि 11 हजार से अधिक बच्चे लाल श्रेणी में है। इसके अलावा 3 हजार से अधिक कुपोषण की गंभीर चिकित्सीय अवस्था में इलाज करा रहे हैं।