मंझनपुर: आजाद नगर में घर के बाहर सो रहे भतीजे को जगाने गई गर्भवती महिला की आंख में मिर्च झोंक कर लाठी डंडों से पीटा, शिकायत
करारी कस्बे के आजाद नगर में घर के बाहर सो रहे भतीजे को जगाने गई गर्भवती महिला के आंखों में मोहल्ले के ही लोगों ने मिर्च झोंक कर लाठी डंडों से पीट दिया है। दबंगों के हमले से महिला के सर व पेट में गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने खून से लथपत महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं इसकी शिकायत आज पुलिस से की गई है।