मुरैना नगर: नगरा गांव में कूलर भरते समय करंट लगने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में हंगामा, परिजन शव ले गए
मुरैना जिले के नगरा गांव में 30 वर्षीय मनोज जाटव की आज सुबह कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से मौत हो गई।परिजन उसे जिला अस्पताल लाए,जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के दौरान परिजन भड़क गए और पुलिस की समझाइश के बावजूद शव जबरन गाड़ी में रखकर ले गए।पूरे घटनाक्रम के वीडियो आज दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।