धामपुर: बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के ग्राम मटोरा मान में एक बार फिर गुलदार (तेंदुआ) की दस्तक से ग्रामीणों और किसानों में दहशत
Dhampur, Bijnor | Apr 15, 2026 नहटौर क्षेत्र के ग्राम मटोरा मान में एक बार फिर गुलदार (तेंदुआ) की दस्तक से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के किसान वरुण चौधरी के खेत में एक बेसहारा बछड़ा मृत अवस्था में पाया गया।मृत बछड़े के शरीर पर गहरे हमले के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे गुलदार ने अपना निवाला बनाया।