बीना: कृषि उपज मंडी में रसायन मुक्त रविवारी उत्सव, जैविक हाट बाजार में उमड़ी भीड़
Bina, Sagar | May 31, 2026 हर रविवार सुबह 7 बजे कृषि उपज मंडी के सामने खुलता है एक अनोखा बाजार, जहाँ रसायनों की बजाय ताज़गी और स्वास्थ्य बिकता है।जैविक हाट बाजार अब बीना बसिया की रविवारी सुबह का अहम हिस्सा बन चुका है। शासन के निर्देश पर शुरू किया गया यह बाजार पिछले 6 माह से ज्यादा समय से नियमित रूप से लग रहा है।टमाटर, आलू, लौकी, पालक, धनिया, चुकंदर, पुदीना, पपीता और मौसमी फल मौजूद है।