चरखारी: चरखारी कस्बा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
महोबा जनपद के चरखारी कस्बा निवासी 22 वर्षीय जुनेद नामक युवक ने मंगलवार समय तकरीबन 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमर्जेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।